आकर्षण का केन्द्र हैं आदर्श मतदान केन्द्र

रीवा 05 मई 2019. मतदाताओं को मतदान केन्द्र में उत्सव जैसे माहौल का अनुभव हो इस लिये जिले में आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर बनाये गये यह आदर्श मतदान केन्द्र आकर्षण का केन्द्र बने हैं। रीवा शहर में 5 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है जिनकी साज-सज्जा की जाकर अन्य सभी मूलभूत सुविधाएँ मुहैया करायी गयी हैं। इन केन्द्रों में मतदाताओं को मतदान करने जाते समय सुकून व खुशी का अनुभव होगा। यहां बैठने के लिये कुर्सी, बेंच की व्यवस्था के अतिरिक्त पीने के पानी तथा छाया आदि की भी समुचित व्यवस्था की गयी है।
उल्लेखनीय है कि रीवा शहर में 5 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये है जिनमें
शिक्षा महाविद्यालय, माडल स्कूल, मार्तण्ड स्कूल क्रमांक दो, जनपद कार्यालय व महेश मेमोरियल स्कूल शामिल हैं। इसी प्रकार शहर के तीन मतदान केन्द्रों पी.के. स्कूल, एस.के. स्कूल व कन्या पाण्डेय टोला को मतदान केन्द्र बनाया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *