उद्योग मंत्री ने निर्माणाधीन चिरहुला तालाब तथा छात्रावास का अवलोकन किया

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन चिरहुला तालाब का भ्रमण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिरहुला तालाब को रानी तालाब की तरह ही सुरम्य व सुन्दर बनाया जा रहा है।
उद्योग मंत्री ने पं. मोतीलाल नेहरू पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास क्रमांक एक झिरिया का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 250 सीटर बालक व 250 सीटर बालिका छात्रावास के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक भी उपस्थित थीं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *