कलेक्टर ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया भ्रमण

कलेक्टर ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया भ्रमण
व्यवस्थित संचालन की प्रशंसा की

रीवा 13 मई 2026. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने गौवंश वन्य विहार में गौवंश संरक्षण के लिये बनाये गये शेड, भूसा शेड, पानी की व्यवस्था तथा इलाज व्यवस्था के विषय में जानकारी ली। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान प्राकृतिक खेती स्थल का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यह केन्द्र गौवंश/पशुधन के संरक्षण का आधुनिक केन्द्र है। इसे और भी विस्तृत रूप दिया जायेगा इसके लिये सब मिलकर श्रेष्ठ प्रयास करेंगे। उन्होंने परिसर में भ्रमण के दौरान कहा कि इस अप्रतिम सुंदर स्थल में आध्यात्मिकता का अंतरात्मा से बोध होता है। कलेक्टर ने संचालन समिति की श्रेष्ठ व्यवस्थाओं के लिये प्रशंसा की तथा निर्देश दिये कि बायोगैस प्लांट शीघ्र प्रारंभ करायें। भ्रमण के दौरान एसडीएम दृष्टि जायसवाल ने गौवंश वन्य विहार की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 52 एकड़ क्षेत्र में स्थापित गौवंश वन्य विहार में वर्तमान समय में 8966 गौवंशों को आश्रय मिल रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *