रीवा का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है -राजेंद्र शुक्ल

17 दिसंबर 2018 रीवा.भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित आभार, धन्यवाद,सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उद्योग एवं खनिज मंत्री वर्तमान रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विपक्षी चाहे जो आरोप लगाए मै वह हर अच्छा काम करूंगा जिससे रीवा का भला हो ।रीवा का सर्वांगीण विकास ही  मेरी पहली और अंतिम प्राथमिकता है। रीवा विधायक ने वर्तमान सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए हैं वह उनकी जांच  करा लें ।अगर मेरे द्वारा सुई की नोक बराबर भी कुछ भी गलत किया गया पाया जाता है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। आज वृंदावन गार्डन झिरिया रीवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के सम्मान में कार्यक्रम रखा था जिसमें उन्होंने यह बातें कहीं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *