राजेन्द्र शुक्ल ढेरा तथा रीवा के कई कार्यक्रमों में हुए शामिल




रीवा विधायक तथा पूर्व उद्योग एवं खनिज मंत्री मध्यप्रदेश शासन राजेन्द्र शुक्ल ने आज अपने गृह ग्राम ढेरा में सौंदर्यीकृत तालाब का निरीक्षण किया तथा वन विभाग के कर्मचारियों को यथोचित निर्देश दिया।श्री शुक्ल पुश्तैनी विशेश्वर नाथ शंकर जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद भी मांगा। ग्राम बहेरी में भागवत कथा कार्यक्रम समापन तथा भंडारे में भी श्री शुक्ल शामिल हुए ।रीवा में भी आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में श्री शुक्ल शामिल हुए तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को चुनाव मे सफल परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया। श्री शुक्ल का विधानसभा चुनाव विजय के पश्चात आज कई जगह सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ जिनमे शामिल होकर उन्होंने लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *