पीएम मोदी ने छिंदवाड़ा, इंदौर में की जनसभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंदौर में चुनावी सभा को संबोधित किया| अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला| पीएम ने कहा कि आज से 15 साल पहले जिस पार्टी ने 55 साल तक राज किया, तबाही का मंजर किया, लोगों को लड़ाया, अपना राजनीतिक उल्लू सीधा किया. उनके राजनीतिक इतिहास के आगे 15 साल का भाजपा का विकास खड़ा है| पीएम ने कहा कि अब जनता को तय करना है कि 55 साल के इतिहास के साथ जाना है कि 15 साल के विकास के साथ|

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इंदौर की स्वच्छता का जिक्र किया| उन्होंने कहा कि इंदौर की स्वच्छता का कार्यक्रम सरकार के साथ-साथ जन-जन के कारण सफल हुआ|

इससे पहले पीएम मोदी ने छिंदवाड़ा में रैली की उन्होंने सीधे कांग्रेस पर निशाना साधा| पीएम ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह से जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है|

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस पर सीधा सवाल उठाया| उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोज अपने मुख्यमंत्रियों के नाम बदल जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है|

Facebook Comments Box