उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा मकर संक्रांति पर्व की बधाई

वाणिज्‍य, उद्योग और रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की है।

श्री शुक्ल ने कहा है कि भारत पर्वों का देश है, मकर संक्रांति का पर्व भी इनमें से एक है। सूर्य की दिशा बदलने और ऋतु परिवर्तन के उदघोष के साथ यह पर्व जीवन में मिठास घोलने और भाईचारे की परम्परा को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *