कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में संधारित हैं ईव्हीएम

अधिकारियों द्वारा की जा रही है स्ट्रांग रूम की निगरानी
कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में संधारित हैं ईव्हीएम

रीवा 13 मई 2024. लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान कराया गया। मतदान के बाद लोकसभा क्षेत्र में शामिल सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की ईव्हीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में सील बंद कर सुरक्षित संधारित की गई हैं। इंजीनियरिंग कालेज रीवा में विधानसभावार बनाए गए अलग-अलग स्ट्रांग रूमों में ईव्हीएम मशीनें रखी गई हैं। इन्हें उम्मीदवारों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सीलबंद किया गया। ईव्हीएम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे केन्द्रीय सुरक्षा बल के सशस्त्र जवान तैनात हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था में समन्वय और निगरानी के लिए राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। स्ट्रांग रूमों की निगरानी के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तीन पालियों में 24 घंटे तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूमों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैा। इनके माध्यम से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उम्मीदवारों के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए तैनात हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को मतगणना की जाएगी। मतगणना दिवस में उम्मीदवारों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *