दस्तक अभियान का दूसरा चरण 18 फरवरी से 18 मार्च तक

दस्तक अभियान का दूसरा चरण 18 फरवरी से 18 मार्च तक
दस्तक अभियान के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

रीवा 31 जनवरी 2025. जिले भर में दस्तक अभियान का दूसरा चरण 18 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान 9 माह से 5 साल तक के दो लाख 82 हजार 556 बच्चों का फालोअप किया जाएगा। अभियान की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने कहा कि दस्तक अभियान के दूसरे चरण में फॉलोअप करें। इस चरण में प्रथम चरण में टीकाकरण तथा उपचार से लाभांवित बच्चों की पूरी जानकारी लें। कम पोषित तथा न्यूमोनिक बच्चों को समुचित उपचार की सुविधा दें जिससे जिले का हर शिशु पूरी तरह से स्वस्थ रहे।

कार्यशाला में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बीके अग्निहोत्री ने कहा कि प्रथम चरण में दो लाख 82 हजार 556 बच्चों का टीकाकरण किया गया था। इन सभी की पुन: जाँच की जाएगी। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा गंभीर रूप से ग्रस्त मिलेगा तो उसे अस्पताल में भर्ती करके समुचित उपचार दिया जाएगा। आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका पुन: घर-घर जाकर 9 माह से 5 साल तक के बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। दस्तक अभियान के प्रथम चरण में यदि कोई बच्चा विटामिन ए का घोल पीने से वंचित रह गया तो उसे विटामिन ए का घोल दिया जाएगा। डॉ अग्निहोत्री ने अभियान के लिए विकासखण्डवार बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सभी बीएमओ, डीपीएम राघवेन्द्र मिश्रा, मेडिकल आफीसर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *