उद्योग मंत्री का ग्राम पहड़िया वासियों ने किया अभिनंदन

पहड़िया के सैकड़ों निवासियों ने उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का उनके निवास पहुँचकर अभिनंदन किया। ग्राम को मंत्री जी के विशेष प्रयासों से माध्यमिक शाला के हाई स्कूल में उन्नयन की सौगात मिली है। इससे गांव के बेटे-बेटियों को 10वीं तक की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इस सौगात के लिये आभार व्यक्त करते हुए ग्राम वासियों ने उद्योग मंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सरपंच श्री ऋषि पाण्डेय, इन्द्रेश पाण्डेय, नरेश तिवारी, मंगल तिवारी, जितेन्द्र शुक्ल, राजा शुक्ल, सुन्दरलाल रजक तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *