मऊगंज में योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद होंगे मुख्य अतिथि

मऊगंज में योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद होंगे मुख्य अतिथि

मऊगंज 20 जून 2025. मऊगंज जिले में विश्व योग दिवस 21 जून को सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मऊगंज जिले में योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम देवतालाब स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के सभी विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों तथा पर्यटन स्थलों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि योग दिवस के कार्यक्रम प्रात: 6 बजे शुरू होंगे। सुबह 6 बजे विद्यार्थी तथा योगाभ्यास में शामिल होने वाले एकत्रित होकर अपना स्थान ग्रहण करेंगे। सुबह 6.05 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का उद्बोधन होगा। इसके बाद भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के योग दिवस संदेश और उद्बोधन का सुबह 6.30 बजे से 6.40 बजे तक सजीव प्रसारण सभी स्थलों में दिखाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विशाखापट्नम से योग दिवस के उद्बोधन का सुबह 6.40 बजे से सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक निर्धारित योग प्रोटोकाल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास होगा। जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं, आयुष विभाग की संस्थाओं तथा प्रमुख अस्पतालों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी के योग दिवस संदेश के सजीव प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के आयोजन के बाद अच्छी गुणवत्ता के फोटो और वीडियो विवरण के साथ आयुष डॉट एमपी डॉट जीओभी डॉट इन पर अपलोड कराएं। इसे जनसम्पर्क कार्यालय को ईमेल पीआरओ रीवा 5 एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *