जिले में बनाए गए 435 मिक्स पोलिंग, बूथमिक्स पोलिंग बूथ में तैनात होंगे महिला और पुरूष मतदान कर्मी

जिले में बनाए गए 435 मिक्स पोलिंग बूथ
मिक्स पोलिंग बूथ में तैनात होंगे महिला और पुरूष मतदान कर्मी

रीवा 25 अप्रैल 2024. लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र-10 के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए जिले भर में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 435 मिक्स मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि मिक्स पोलिंग बूथ में मतदान दल में पुरूष और महिला मतदान कर्मी शामिल हैं। निर्वाचन कार्य में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मिक्स पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा में 100, सिरमौर में 50, सेमरिया में 55, त्योंथर में 40, मऊगंज में 50, देवतालाब में 35, गुढ़ में 61 तथा मनगवां में 44 मतदान केन्द्र मिक्स पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह जिले में 16 आदर्श मतदान केन्द्र तथा दो दिव्यांगों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल के सभी सदस्य दिव्यांग कर्मचारी हैं।

Facebook Comments Box