महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में 14 नक्सली ढेर

महराष्ट्र के नक्सल प्रभावित ज़िले गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है| सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है|

गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ इतापल्ली के बोरिया जंगल में हुई है| मुठभेड़ में नक्सल लीडर साईंनाथ और सीनू भी मारे गए| हाल के दिनों में यह पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है|

गौरतलब है कि देश में नक्सली गतिविधियों में लगातार कमी आई है और नक्सलियों का इलाका भी घटा है| देश के नक्सल प्रभावित 126 जिलों में से सरकार ने 44 जिलों को नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया है|

हालांकि आठ नए जिले नक्सल प्रभावित इलाके में शामिल भी किए गए हैं| सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 35 से घटकर 30 रह गई है| बिहार और झारखंड के 5 जिले अति नक्सल प्रभावित टैग से मुक्त हो गए हैं|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *