युवा उन्नति करेगा तभी देश विश्व गुरू बनेगा – मंत्री श्री शुक्ल

मंत्री श्री शुक्ल ने विद्यार्थियों को वितरित किये पुरस्कार

मॉडल साईंस कालेज में आयोजित स्नेह सम्मेलन के मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा तथा अच्छे संस्कार प्राप्त करें। शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। युवा उन्नति करेगा तभी यह देश विश्व गुरू बनेगा। जीवन पथ के संघर्षों में निडर होकर आगे बढ़े। हमारी दिशा सही तो सफलता अवश्य मिलेगी।
मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर तथा जिले का तेजी से विकास हुआ है। हाल ही में इंडिया टुडे कन्क्लेव में रीवा जिले को गत दस वर्षों में सबसे तेजी से विकसित वाले जिले के रूप में प्रथम पुरस्कार मिला है। रीवा में विकास के कई कार्य किये जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन मोड़ पर फ्लाई ओवर का निर्माण शीघ्र, आरंभ होगा। नये बस स्टैण्ड में 50 करोड़ की लागत से नये फ्लाई ओवर का निर्माण मंजूर हो गया है। रीवा विकास की राह में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसे प्रदेश का नंबर वन जिला बनायेंगे। मंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थितों से विन्ध्य के गौरव विन्ध्य महोत्सव में शिरकत की अपील की।
समारोह में मंत्री श्री शुक्ल ने छात्रा रिचा तिवारी तथा आकांक्षा सेन को कक्षा में प्रथम आने पर प्राचार्य पदक प्रदान किया। युवा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में श्री रावेन्द्र मिश्र, अपर संचालक शिक्षा श्री विनोद श्रीवास्तव तथा छात्र संघ के सचिव अंकित तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य श्री आर.पी. मिश्र ने दिया। समारोह में छात्र संघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष आकांक्षा तिवारी, उपाध्यक्ष अखिलेश अहिरवार, सचिव अंकित तिवारी तथा सहसचिव सोमित तिवारी को उद्योग मंत्री ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *