ओशन सेवन चैलेंज मे रोहन मोरे बने दुनिया के सबसे युवा तैराक बने

भारतीय तैराक रोहन मोरे ने रचा इतिहास, ओशन सेवन चैलेंज पूरा करने वाले रोहन बने दुनिया के सबसे युवा तैराक, वहीं ऐसा करने वाले वो दुनिया के 9वें और पहले एशियाई भी बन गए हैं।

भारतीय तैराक रोहन मोरे ने भारत का नाम विश्व पटल रोशन करते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है। महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले रोहन मोरे ने सबसे कम उम्र में ओशन सेवन चैलेंज पूरा किया है। ऐसा करने वाले वह पहले एशियाई पुरुष बने हैं। उनसे पहले दुनिया के 8 लोग ही ओशन चैलेंज पूरा कर पाए हैं। रोहन ने कुक स्ट्रेट में करीब 22 किलोमीटर दूरी को 8.37 घंटे में तैरकर पूरा किया। इस मैराथन स्वीमिंग चैलेंज में तैराक को 7 लंबी दूरियां अलग-अलग समंदर में पार करनी होती है। इसे 7 महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वतों पर चढ़ने के बराबर माना जाता है। इसमें चैलेंज में नॉर्थ चैनल, द कुक स्ट्रेट, द मोलोकई चैनल, द इंग्लिश चैनल, द कैटालिन चैनल, द सुगारू स्ट्रेट और स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर शामिल हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *