श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की ली शपथ

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री हेमंत गुप्ता  ने आज भोपाल राजभवन मे गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।आनंदीबेन पटेल श्री ओम प्रकाश को कोहली की जगह मध्यप्रदेश की राज्यपाल बनी हैं ।

श्रीमती आनंदीबेन मफतभाई पटेल (जीवन-परिचय)

नाम

श्रीमती आनंदीबेन मफतभाई पटेल

जन्म

21 नवंबर, 1941

स्थान

खरोद, विजयपुर तालुका, जिला मेहसाणा।

शिक्षा

एमएससी, एमएड (गोल्ड मेडलिस्ट)।

व्यवसाय

सेवानिवृत्त प्राचार्य (मोहिनाबा हाई स्कूल, अहमदाबाद) एवं समाज-सेवा।

संसदीय जीवन

राज्य सभा सदस्य, वर्ष 1994-98।

10वीं गुजरात विधानसभा की वर्ष 1998 से 2002 (मांडल विधानसभा क्षेत्र) तक सदस्य। वर्ष 1998 से 1999 तक शिक्षा राज्य मंत्री (वयस्क शिक्षा रहित) (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), वर्ष 1999 से 2002 तक शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क) एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री।

11वीं गुजरात विधानसभा की (पाटन विधानसभा क्षेत्र) वर्ष 2002 से 2007 तक सदस्य रहीं एवं शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि मंत्री के पद पर रहीं।

12वीं गुजरात विधानसभा की (पाटन विधानसभा क्षेत्र) वर्ष 2007 से 2012 तक सदस्य। राजस्व, आपदा प्रबंधन, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री 4 जनवरी, 2008 से 25 दिसम्बर, 2012 तक। 26 दिसम्बर, 2012 से 21 मई, 2014 तक राजस्व, सूखा राहत, भूमि सुधार, पुनर्वास, पुनर्निर्माण, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, शहरी विकास और आवास मंत्री।

22 मई, 2014 से 7 अगस्त, 2016 तक गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री।

गतिविधियाँ

वर्ष 1988 से 90 एवं 1992 से 96 तक अध्यक्ष राज्य महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी। वर्ष 1990 से 1992 तक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की 8 वर्ष तक सदस्य रहीं। स्कूली शिक्षा के दौरान आपको मेहसाणा जिला के स्कूल स्पोर्टस फेस्टिवल में वर्ष 1988 में ‘वीर बाला’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1990 में गुजरात राज्य के ‘श्रेष्ठ शिक्षक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर के ‘श्रेष्ठ शिक्षक’ सम्मान से सम्मानित हुई। आपको मोहिनता कन्या विद्यालय की दो छात्राओं को नर्मदा नदी में डूबने से बचाने के लिए गुजरात सरकार के ‘वीरता पुरस्कार’ से नवाजा गया। श्रीमती आनंदी बेन पटेल को ज्योति संघ, अहमदाबाद द्वारा ‘चारूमति योद्धा पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया। वर्ष 1999 में पटेल जागृति मंडल, मुंबई द्वारा ‘सरदार पटेल पुरस्कार’, वर्ष 2000 में श्री तपोधन ब्राह्मण विकास मण्डल द्वारा ‘विद्या गौरव’ पुरस्कार और वर्ष 2005 में पटेल समुदाय द्वारा ‘पाटीदार शिरोमणि’ पुरस्कार दिया गया। आपको अम्बु भाई पुरानी व्यायाम विद्यालय, राजपीपला द्वारा भी सम्मानित किया गया।

साहित्यिक गतिविधियाँ

समय-समय पर ‘धराती’, ‘साधना’ एवं ‘सखी’ पत्रिकाओं के लिये लेख लिखती हैं।

रूचि

अध्ययन, लेखन, यात्रा, जनसम्पर्क।

विदेश यात्रा

चौथी वर्ल्ड वूमेन्स कान्फ्रेंस बीजिंग (चीन) में भारत सरकार के दल में शामिल हुई। वर्ष 1996 में भारतीय संसदीय दल के साथ बुलगारिया की यात्रा एवं फ्रांस, जर्मनी, हालैण्ड, इंग्लैण्‍ड, नीदरलैंड, अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको आदि की शिक्षा अध्ययन यात्राएँ की हैं। वर्ष 2002 में कॉमन वेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन की गुजरात शाखा के दल के साथ 48वीं सीपी कान्फ्रेंस में शामिल हुईं। आपने नामीबिया एवं साउथ अफ्रीका का अध्ययन दौरा भी किया है। सितम्बर 2009 में आपने लंदन में ‘विलेज इंडिया’ प्रोग्राम में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया।

स्थायी पता

‘धरम’, शान बंगलोस के पास, शिलाज, तालुका दशक्रोई, जिला अहमदाबाद।

पता

के-3, सेक्टर-19, गांधीनगर।

 

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *