उद्योग मंत्री ब्रह्मर्षि विश्वामित्र जयंती समारोह में शामिल हुए

महर्षि विश्वामित्र की जयंती हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनायी गई। उनकी जयंती पर मानस भवन के पास स्थित राजपूत गार्डन में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह  में उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, श्री नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद जनार्दन मिश्र, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष सिंह, म.प्र. व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष मदन मोहन गुप्त, विधायक सतना शंकरलाल तिवारी, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, रीवा जनपद अध्यक्ष के पी त्रिपाठी सहित दूसरे जिलों से आये जनप्रतिनिधि, महिला संगठनों की अध्यक्ष व आयोजन समिति की संयोजक रंजना सिंह तथा सदस्य और स्थानीय जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्वामित्र जयंती पर समारोह के आयोजन के लिये बधाई देते हुये कहा कि उन्होंने कठिन तपस्या करके महर्षि से ब्राम्हर्षि का स्थान हासिल किया। आने वाली पीढ़ी को उनके चरित्रों से संस्कारित होना चाहिए। उन्होंने समाज को सही दिशा में ले जाने का काम किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि विश्व में हमारे देश को विशिष्टता आध्यात्मिक और धार्मिक शक्तियों के कारण ही मिली है। ऐसी शक्तियां विश्वामित्र जैसे ऋषियों व महात्माओं के कारण ही देश को प्राप्त हैं। ऋषियों, संतों के शरण में जाकर और उनसे सीख लेकर जीवन को सार्थक बनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर नंदकुमार सिंह चौहान ने विश्वामित्र जयंती आयोजन के लिये आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में ऋषियों के त्याग, तपस्या का उल्लेख है और यह हमारी पहचान है। समारोह में उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुये सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि ब्राम्हर्षि विश्वामित्र जी ने समाज को नया दर्शन दिया है। उन्होंने अपेक्षा की कि इस तरह के आयोजनों से विश्वामित्र के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। सांसद ने अपने सम्बोधन में बेसहारा और विधवा महिलाओं को सम्मान देने का भी आह्मवान किया।

Facebook Comments
2 Comments
  1. admin
  2. ravikant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *