जयंत सिन्हा ने अपने पिता यशवंत सिन्हा को दिया जवाब

पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा दवारा केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना का यशवंत सिन्हा के बेटे और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया है।

जयंत सिन्हा ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख में कहा कि केन्द्र सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर बडे ढांचागत सुधारों के लिए कदम उठाए हैं जो आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे।

केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने टिपण्णी की तो जवाब देने के लिए सरकार की तरफ से केन्द्रीय उड्डयन राज्य मंत्री और यशंवत के बेटे जयंत सिन्हा सामने आये। जयंत ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख के जरिये तमाम शक-शुबा को दरकिनार कर दिया।

जीडीपी पर यशंवत की टिपण्णी पर जयंत ने साफ किया कि एक या दो क्वाटर की जीडीपी से अर्थव्यवस्था का आंकलन करना सही नहीं है। जयंत ने अपने लेख में कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर जो काम किये गये है, वो भविष्य के लिए गेमचेंजर साबित होंगे।

आर्थिक मोर्चे पर सरकार ने जो भी कदम उठाये है वो ढांचागत सुधार को देखते हुए उठाये है और इनका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। जयंत ने कहा कि ये तमाम ढांचागत सुधार न सिर्फ वक्त की जरूरत है बल्कि इसके जरिये न्यू इंडिया का निर्माण भी होगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *