मुख्यमंत्री योगी विधान परिषद के लिये निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दो उप मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा के चार उम्मीदवार कल विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित। इनके खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सपा सदस्यों क्रमशः यशवंत सिंह तथा बुक्कल नवाब द्वारा छोड़ी गयी सीटों के उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं। इन दोनों का कार्यकाल आठ जुलाई 2022 तक होगा। वहीं एक अन्य उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा सदस्य अशोक बाजपेयी द्वारा तथा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा छोड़ी गयी सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इन दोनों का कार्यकाल जनवरी 2021 तक होगा।

योगी भी पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव की तरह उच्च सदन के सदस्य चुने गये हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *