गांधी स्मारक चिकित्सालय में आयोजित हुआ सफाई अभियान

सेवा दिवस पर गांधी स्मारक चिकित्सालय परिसर में सफाई अभियान आयोजित किया गया। उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, महापौर ममता गुप्ता, कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक, पुलिस अधीक्षक ललित साक्यवार, कमिश्नर नगर पालिका निगम सौरभ कुमार सुमन, डीन पीसी द्विवेदी पार्षद व जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने सफाई अभियान में श्रमदान किया। इससे पूर्व मंत्री जी सहित उपस्थित जनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सेवा दिवस की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उद्योग मंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *