नीलामी के लिए तैयार खनिज ब्लॉकों की शीघ्र नीलामी की जाए-खनिज मंत्री

खनिज साधन मंत्री श्री शुक्ल ने की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज यहाँ खनिज विभाग तथा मध्यप्रदेश राज्य खनिज विकास निगम की समीक्षा करते हुए कहा कि जो खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए तैयार है उनकी शीघ्र नीलामी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने खनिज निगम में खनिजों के सर्वेक्षण के लिए सेल की स्थापना जल्द से जल्द किए जाने को कहा। राज्य खनिज निगम अध्यक्ष श्री शिव चौबे भी मौजूद थे।

श्री शुक्ल ने कार्यरत निजी कोयला ब्लॉकों की समीक्षा करते हुए कहा कि शेष जिन कोयला ब्लॉकों में कार्य शुरू नहीं हुआ है उसमें भी कार्य प्रांरभ किया जाए। खनिज मंत्री ने कहा कि खनिज सर्वेक्षण सेल की स्थापना से सर्वेक्षण कार्य में तेजी आएगी।

सचिव खनिज साधन तथा प्रबंध संचालक खनिज निगम श्री मनोहर दुबे ने बताया कि विभाग द्वारा 10 खनिज ब्लॉकों को नीलाम करने की तैयारी की जा चुकी है। डीजीपीएस सर्वे का कार्य शेष है, जो 15 दिवस में पूर्ण कर लिया जायेगा। सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह एवं अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए एन.आई.टी. जारी कर दी जायेगी।

बताया गया कि राज्य खनिज निगम में खनिजों के सर्वेक्षण सेल की स्थापना भी की जा रही है। सेल के जरिये निगम द्वारा प्रदेश में खनिजों के सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। विभाग द्वारा आऊट सोर्सिंग के सर्वेक्षण एवं ड्रिलिंग का कार्य कराये जाने का प्रस्ताव है। विभाग द्वारा आधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना की कार्यवाही भी प्रारंभ की जा चुकी है, जिसमें आधुनिक उपकरणों से कम समय में खनिजों के रसायनिक विश्लेषण का कार्य किया जा सकेगा।

बताया गया कि विभाग द्वारा नवीन ड्रिलिंग मशीनों की खरीद की कार्यवाही की जा रही है, जिससे पूर्वेक्षण कार्य कम समय में पूर्ण किया जा सकेगा। भूतपूर्व सैनिकों को भी अवैध उत्खनन/परिवहन की जाँच कार्य में लगाये जाने की कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है। खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की ट्रेकिंग एवं जन-सामान्य द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जानकारी देने के लिए मोबाइल एप का निर्माण भी विभाग द्वारा किया जा रहा है।

बैठक में उप सचिव खनिज श्री राकेश श्रीवास्तव, संचालक खनिज श्री व्ही.के. आस्टीन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *