धिरमा नाला में पुल निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री ने किया निरीक्षण

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा की रेलवे कालोनी को अमरईया, दुआरी, मैदानी सहित अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्ग में धिरमा नाले पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में गति लाने के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने पुल के निर्माण कार्य हेतु संसाधनों की उपलब्धता और पुल के लम्बाई, चौड़ाई और गहराई के संबंध में जानकारी ली। उद्योग मंत्री ने मार्ग के चौड़ीकरण के संबंध में भी निर्देश दिये।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *