लोकतंत्र के लिये वरदान है मीडिया की संरचनात्मक भूमिका-मंत्री श्री शुक्ल

प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज सीधी जिले में ई-न्यूज पोर्टल कार्यालय का शुभारंभ और मोबाइल एप का शुभारंभ करते हुये कहा कि आधुनिक युग बहुत तीव्रगति से परिवर्तित हो रहा है। पूरे विश्व में हो रही गतिविधियों की जानकारी पांच मिनट में मिल जाती है। पहले लोग प्रिट मीडिया में समाचार पत्रों के माध्यम से  देश-विदेश के समाचारों से भिज्ञ होते थे। फिर आया इलेक्ट्रानिक मीडिया का समय लोग चैनल से समाचार एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी रखने लगे। इसके बाद अब सोशल मीडिया छा रहा है लेकिन यह तभी तक ठीक है जब इसका उपयोग संरचनात्मक तरीके से किया जाये। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह भी बहुत तेजी से फैलाई जाती है अतः सोशल मीडिया से सचेत और सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। कब कौन क्या इसका इस्तेमाल कर दे। सोशल मीडिया लोक तंत्र के लिये वरदान है लेकिन तभी जब इसका पाजिटिव वे में उपयोग किया जाये। उन्होने कहा कि सीधी जिले के लिये ई-न्यूज पोर्टल लोगो को देश विदेश की जानकारी देने में सक्षम और सफल होगा। इसके संपादक सचीन्द्र मिश्र बधाई के पात्र है जो इस बारे में सोचा। उनके लिये यही कामना है कि वे समाचारों की विश्वसनीयता जान कर ही ई-न्यूज पोर्टल में भेजेगे और पूरे जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।
इस मौके पर विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष सिंह, नगरपालिका के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी लालचन्द गुप्ता, पूर्व विधायक कमलेश्वर पटेल, डॉ. आर.के.तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रमोहन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण उपस्थित थे।
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मीडिया की भूमिका काफी अहम होती जा रही है। कार्यपालिका, न्यायपालिका के साथ ही मीडिया को चौथा स्तंभ कहा जाता है। अतः ये नागरिकों को क्या दिखाते एवं पढाते है यह बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिये मीडिया अपनी जिम्मेदारी भी समझे। सीधी जिले का चहुमुखी विकास हो रहा है। यहां पर फोर लेन सड़क, सोन नदी का पुल निर्मित कर दिया गया है। आगे भी विकास के कार्य होते रहेगे। ललितपुर से सिंगरौली तक रेल लाइन बनाने का कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना की समीक्षा स्वयं प्रधानमंत्री करते है।  विन्ध्य क्षेत्र में विकास की अपार संभावनायें है। विन्ध्य की धरती में कोयला पाया जाता है। सीमेट इसी क्षेत्र में बनती है। वन्य उत्पाद भी यही होते है। प्रदेश स्तर पर जब विकास के लिये पैसे का बंटवारा होता है तो मुख्यमंत्री यदि दूसरे क्षेत्रों को एक रूपया देते है तो विन्ध्य क्षेत्र को 1.25 रूपये दिया जाता है।
कलेक्टर अभय वर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि जिले वासियों के लिये यह गर्व की बात है कि जिले में नई तकनीक के साथ ई-वेब पोर्टल और मोबाइल एप की लांचिंग की गयी। आज लोगो के पास इतना समय नहीं है कि वे समाचार पत्र पढकर समाचार जाने बल्कि वे अपना मोबाइल एप खोलकर समाचार जान लेते है। सचिन मिश्रा एक अनुभवी संवाददाता है पूर्व में इन्होने सहारा समय, उसके बाद ई न्यूज मध्यप्रदेश में भी काम किया है। किसी भी समाचार को दिखाने के लिये उसकी विश्वसनीयता की तहकीकात करने के बाद ही समाचार दिखाते है।
पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने कहा कि मीडिया को चौथे स्तभ बुलाया जाता है। नित नई जानकारी हासिल करने में सोशल मीडिया का महत्व है। लेकिन मीडिया की आचार संधिता एवं अन्य क्षेत्र में किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। मीडिया स्वयं अपने उपर नियंत्रण करते है। न्यूज पोर्टल पर सचिन्द्र मिश्रा अच्छा काम करेंगे। इस मौके पर स्टार समाचार पत्र के संवाददाता बृजेश पाठक ने भी संबोधित किया।
नगर पालिका के अध्‍यक्ष देवेन्द्र सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डी.के.द्विवेदी ने किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *