घोषणाओं का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित किया जाये

130517n4

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की घोषणाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभिन्न अवसरों पर की गयी घोषणाओं का परीक्षण कर उन्हें समय-सीमा में पूरा करने की कार्य-योजना बनायी जाये। साथ ही उनका फालोअप भी सुनिश्चित किया जाये। श्री चौहान आज मंत्रालय में घोषणाओं की विभागवार समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि विधायकों द्वारा वन-टू- वन में हुयी चर्चा में मिले माँग पत्रों पर की गयी कार्रवाई की सूचना उन्हें पत्र के माध्यम से दी जाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दावों का एक बार पुन: सघन परीक्षण किया जाये। इससे पात्र वनवासियों को वनाधिकार-पत्र सौपे जा सके। बताया गया कि प्रदेश में ढाई लाख दावे मान्य किये गये। इनमें 2 लाख 41 हजार लोगों को वनाधिकार-पत्र वितरित किये गये।

मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की घोषणाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि हर एक शहर को नंबर एक बनाना है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दो जुलाई को ओंकार पर्वत में व्यापक वृक्षारोपण की व्यवस्था की जाये। इसमें वे स्वयं भी शामिल होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जलसंसाधन, आदिम जाति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन विभाग से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा की।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *