घायलों का हाल जानने चिकित्सालय पहुंचे उद्योग मंत्री

img-20161008-wa0228

रानी तालाब मंदिर परिसर में गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर फटने के  हादसे में घायल हुए व्यक्तियों का हाल जानने उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ल गत रात्रि संजय गांधी चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्तियों को सांत्वना देते हुए उनके परिजनों से भी बात-चीत की। चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए उन्होंने गंभीर और सामान्य रूप से घायल मरीजों की उचित चिकित्सा के निर्देश दिये। बर्न यूनिट पहुंचकर श्री शुक्ल ने भर्ती घायलों के बारे में जानकारी लेते हुए संजय गांधी अस्पताल परिसर में एक नई सुविधायुक्त बर्न यूनिट शीघ्र ही बनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नई सुविधायुक्त बर्न यूनिट बनने से यहां भर्ती मरीजों को चिकित्सा में अधिक सुविधा होगी।गंभीर घायलों को 50 हजार तथा सामान्य घायलों को 25 हजार रुपयों की मदद मंत्री जी के निर्देसानुसार पीड़ितों को दी जा चुकी है |
ज्ञात हो कि गत दिवस शहर के रानी तालाब मंदिर परिसर में हुई गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर के फटने की दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गये थे। जिन्हें प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी थी। इसके अतिरिक्त उनके समुचित उपचार की तत्काल व्यवस्था करायी गयी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *