बास से निर्मित जैकेट गहने चूड़ी सहित अतिप्राचीन मानव खोपड़ी देखने उमड़ी भीड़

बास से निर्मित जैकेट गहने चूड़ी सहित अतिप्राचीन मानव खोपड़ी देखने उमड़ी भीड़
तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज होगा समापन

रीवा 14 मार्च 2024. समदड़िया होटल न्यू बस स्टैंड में दो दिनों से चल रही उत्कर्ष प्रदर्शनी शहर वासियों के लिए कौतूहल का केन्द्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में कालेज के छात्र-छात्राएं एवं किसानों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी प्रकृति के दुर्लभ खनिज मानव खोपड़ी डायनासोर के अंडे युवा तरुणाई को अचंभित कर रहे हैं। वही मानक ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा असली-नकली वस्तुओं के पहचान की जानकारी डिजिटल माध्यम से प्रदान की गई। ग्राम अजगरहा के सरपंच डॉक्टर भूपेंद्र सिंह साथ पहुंचे सैकड़ो किसानों ने आधुनिक खेती से लेकर जैविक खेती के फायदे से अवगत हुए उन्हें वेयरहाउस के अधिकारी अभिषेक जैन तथा कृषि विभाग के श्री बघेल ने खेती किसानी की जानकारी से अवगत कराया तथा किसानों को दवाइयां के छिड़काव से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने अपेक्षा की कि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर हम खुद और अपने उत्पादक के माध्यम से दूसरे को निरोगी रखने में भूमिका का निर्वहन करें और जैविक खेती को प्राथमिकता दें। प्रदर्शनी में किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजीव खंडेलवाल, अधिवक्ता योगेंद्र शुक्ला द्वारा उन्नत कृषक शिवदयाल सिंह उपेंद्र सिंह, शिवचरण सिंह भानु सिंह, अशोक सिंह मृगेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह अनेकों किसानों को शाल श्रीफल साहिजन पौधा देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि  15 मार्च को दोपहर एक बजे सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा प्रदर्शनी का समापन किया जाएगा। शहर वासी प्रदर्शनी का अवलोकन 15 मार्च को शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *