रीवा में वन विकास निगम को हस्तांतरित की गई भूमि पर वृक्षारोपण का कार्य शीघ्रता से करें पूर्ण – उप मुख्यमंत्री

रीवा में वन विकास निगम को हस्तांतरित की गई भूमि पर वृक्षारोपण का कार्य शीघ्रता से करें पूर्ण – उप मुख्यमंत्री

रीवा 20 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा वन मंडल में मध्यप्रदेश वन विकास निगम को वर्ष 2010 में हस्तांतरित की गई 9 हज़ार 464 हे. बंजर भूमि पर वृक्षारोपण कार्य की वृहद् समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि हस्तांतरित की गई भूमि पर पौधारोपण का शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाये। उप मुख्यमंत्री ने पौधरोपण की आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि हस्तांतरित भूमि में से लगभग 4 हज़ार 500 हेक्टेयर में पौधरोपण का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं। वर्ष 2010 से अब तक लगभग 64 लाख पौधों का रोपण किया गया है। वर्ष 2024 में 367 हे. क्षेत्र में 9 लाख 18 हज़ार पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक राज्य वन विकास निगम विवेक जैन सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और श्री रामचन्द्र मिशन, हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट के संस्थापक श्री कमलेश डी पटेल (दाजी) ने कहा कि जहाँ वन है वहाँ जीवन है। उन्होंने कहा कि स्थिर पौधारोपण के लिए उपयुक्त पौधों का चयन, रोपण की उचित तकनीकी और भू-जल प्रबंधन और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने संस्था द्वारा प्रयोग में लाई जा रही प्रक्रियाओं से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया और अनुभव साझा किए। श्री पटेल ने कहा कि उपयुक्त पौधों का चयन आर्थिक रूप से भी उपयोगी है।
उल्लेखनीय है कि हार्टफुलनेस संस्था ध्यान और योग से लोगों की लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। इसकी स्थापना श्रीरामचंद्र मिशन के नाम से वर्ष 1945 में हुई थी। इसका उद्देश्य शांति, खुशी और बेहतर स्वास्थ प्रदान करना है। संस्थान मध्य प्रदेश में बंजर वन भूमि को हरियाली से सुसज्जित करने का कार्य कर रही है। ओंकारेश्वर की पहाड़ी को व्यवस्थित करने, भोपाल में स्पोर्ट्स विलेज बनाने, डबरा की बंजर भूमि को भी विकसित करने का कार्य भी हार्टफुलनेस इन्स्टीट्यूट (श्री रामचन्द्र मिशन) द्वारा किया जाएगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *