आज हमारे राम आ गए हैं – प्रधानमंत्री श्री मोदी

जिले भर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ सजीव प्रसारण
आज हमारे राम आ गए हैं – प्रधानमंत्री श्री मोदी
श्री राम चेतना ऊर्जा और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं – प्रधानमंत्री

  1.  22 जनवरी 2024. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान श्रीराम के स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों से जिस क्षण की प्रतीक्षा थी वह क्षण आज आ गया है। अनगिनत लोगों के संघर्ष और बलिदान के बाद आज भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है और इसमें भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। भगवान राम चेतना, ऊर्जा और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। भगवान राम सदियों से हमारे मन में बसे हुए हैं। आज का दिन दिव्य, भव्य और विकसित भारत बनाने की नीव रखे जाने का दिन है। इस पावन अवसर पर आज हर भारतवासी राम सेवा से राष्ट्र सेवा का संकल्प ले। सबके सहयोग से यह देश निश्चय ही विश्वगुरू बनकर विश्व में स्थापित होगा। मंदिर निर्माण के लिए न्यायपालिका ने निर्णय देकर मार्ग प्रशस्त किया।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम किसी धर्म विशेष के नहीं हैं। भगवान राम सबके हैं। उनका चरित्र सर्वश्रेष्ठ है। भगवान राम की कथा हमारे आध्यात्मिक चिंतन और सामाजिक जीवन का आधार है। भगवान राम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। भगवान राम आग नहीं ऊर्जा का रुाोत हैं। भगवान राम समस्या नहीं समाधान हैं। हम सब मिलकर भगवान राम के आदर्शों के अनुसार देश का निर्माण करेंगे। भगवान राम ने शबरी के बेर खाए और निशादराज को अपना मित्र बनाया। भगवान राम की चेतना और अलौकिक दृष्टि का प्रभाव सब पर है।

रीवा में पचमठा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, पूर्व महापौर श्री शिवेन्द्र सिंह, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सजीव प्रसारण में शामिल हुए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *