खेल आपस में सद्भाव से जीने का संदेश देते हैं – मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

खेल दिवस पर मैत्री मैच का हुआ आयोजन

रीवा 29 अगस्त 2023. राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिवस पर शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के खेल परिसर में वॉलीबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। मैत्री मैच का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तदुपरांत मैत्री मैच प्रारंभ हुआ। वॉलीबॉल मैत्री मैच कॉरपोरेशन वालीबाल संघ और टीआरएस महाविद्यालय टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीआरएस विजेता रही। इस दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री शुक्ल का एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पर मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खेल हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं तथा सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। खेल के माध्यम से आपस की दूरियों कम होती हैं तथा सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने खेल दिवस के उपलक्ष्य में किये गये मैत्री मैच आयोजन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती अर्पिता अवस्थी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान टीआरएस कॉलेज की छात्राओं द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल के सदस्यों व छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्राएं खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अखिलेश शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. रावेन्द्र सिंह ने किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *