समर्थन मूल्य पर हुई 37.10 लाख क्विंटल धान की खरीद

धान उपार्जन करने वाले किसानों को 540 करोड़ का भुगतान

रीवा 17 जनवरी 2023. जिले में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन पूरा हो गया है। जिले में 57500 किसानों से 37 लाख 10 हजार 182 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। किसानों को अब तक 540 करोड़ 98 लाख रूपये के भुगतान मंजूर किये गये हैं। इनमें से 524 करोड़ 53 लाख रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में पहुंच गया है। उपार्जित धान के भुगतान के लिए 3032 ई-भुगतान आदेश जारी कर दिये गये हैं। अब तक उपार्जित धान का कुल मूल्य 756 करोड़ 87 लाख 72 हजार रुपए है। जिले में निर्धारित लक्ष्य 35 लाख Ïक्वटल से दो लाख 10 हजार Ïक्वटल अधिक खरीद की जा गई है। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि अब तक कुल खरीदे गये धान में से 36 लाख 56 हजार 290 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। कुल खरीदी गयी धान में से 66 हजार 681 क्विंटल धान रिजेक्ट की गयी। इसमें से अपग्रेड होने के बाद 65 हजार 113 क्विंटल धान की खरीद की गयी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *