रीवा जिले में अब तक हुई 35.01 लाख क्विंटल धान की खरीद

रीवा 07 जनवरी 2023. जिले के 123 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 55049 किसानों से 35 लाख एक हजार 926 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। किसानों को अब तक 366 करोड़ 84 लाख रूपये के भुगतान मंजूर किये गये हैं। इनमें से 342 करोड़ 20 लाख रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में पहुंच गया है। उपार्जित धान के भुगतान के लिए 2475 ई-भुगतान आदेश जारी कर दिये गये हैं। अब तक उपार्जित धान का कुल मूल्य 714 करोड़ 39 लाख रुपए है।

इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि धान उपार्जन के लिए अब तक 60 हजार 82 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। अब तक कुल खरीदे गये धान में से 30 लाख 82 हजार 713 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। कुल खरीदी गयी धान में से 56 हजार 154 क्विंटल धान रिजेक्ट की गयी। इसमें से अपग्रेड होने के बाद 45 हजार 715 क्विंटल धान की खरीद की गयी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *