सड़कों के निर्माण को हमने गति दी है-लोक निर्माण मंत्री

13-04-16 rsji f

फ्लाई ओवर ब्रिज रीवा नगर की उपलब्धि है-ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

हमारी सरकार ने प्रदेश में सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए इसे गति दी है। करोड़ों रूपये का प्रावधान इस हेतु किया गया है। अगले डेढ़-दो साल में सड़कों के मामले में बहुत बड़ा परिवर्तन आयेगा। बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण सड़कें आपको देखने को मिलेगी। इस आशय के उद्गार आज प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह ने प्रकट किये। वे रीवा नगर में सिरमौर चौराहा स्थित 26 करोड़ 45 लाख 52 हजार रूपये की लागत से निर्मित फ्लाई ओवर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि नीति सही हो, नेता सही हो और नेता की नीयत सही हो तो विकास को गति मिलती है। प्रदेश की जनता लगातार हमें चुन रही है। हमारे प्रति विश्वास व्यक्त कर रही है। यही जनता द्वारा हमको दिया जा रहा प्रमाण-पत्र है। सरताज सिंह ने फ्लाई ओवर की सौगात के लिये रीवा नगर व जिले के निवासियों को बधाई दी। प्रदेश के ऊर्जा,खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में फ्लाई ओवर ब्रिज को रीवा के लिए एक उपलब्धि निरूपित करते हुए इस सौगात में लोकनिर्माण मंत्री सरताज सिंह के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि रीवा जिले की बेरोजगारी व गरीबी दूर करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए जिले में हरितक्रांति, औद्योगिक क्रांति एवं पर्यटन क्रांति लाई जाएगी।
राजेन्द्र शुक्ल ने विंध्य अंचल की राजनीति के शिखर पुरूष स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री की चर्चा करते हुए नवनिर्मित फ्लाई ओवर ब्रिज का नामकरण उनके नाम पर करने की बात कही। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महापौर ममता गुप्ता ने ब्रिज निर्माण पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। इसके साथ ही हमारी विकास दर भी तेजी से बढ़ रही है।
इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह एवं ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर आयोजकों ने उनका भावभीना स्वागत किया। विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत मंत्री द्वय ने नव निर्मित पुल का लोकार्पण किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *