मुकुन्दपुर टाइगर सफारी विश्व की सर्वश्रेष्ठ सफारी बनेगी

cm shivraj singh chouhan ne kendriy mantri dway and mantri gano ke saath mukundpur white tiger saphari ka bharman kiya,,

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुकुन्दपुर टाइगर सफारी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ टाइगर सफारी बनाया जायेगा। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित की जायेगी। इस कार्य में धनराशि की कमी नहीं आने दी जायेगी। वे आज रीवा संभाग अन्तर्गत सतना जिले के ग्राम मुकुन्दपुर में विश्व की पहली टाइगर सफारी के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात एवं खान मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर, प्रदेश के वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने मुकुन्दपुर टाइगर सफारी का नामकरण महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव के नाम पर करने की घोषणा की। श्री चौहान ने कहा कि विन्ध्य की धरोहर के विन्ध्य में लौटने का सपना साकार हो गया है। इस हेतु केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, नरेन्द्र सिंह तोमर तथा प्रदेश के वन मंत्री गौरी शंकर शेजवार व जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रयासों की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकुन्दपुर टाइगर सफारी के प्रारंभ होने से इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। आजीविका के नये-नये साधन खुलेंगे जिससे इस क्षेत्र में समृद्वि आयेगी। उन्होंने स्थानीय जनता के अवलोकन के लिये टाइगर सफारी में एक सप्ताह निरूशुल्क प्रवेश की बात भी कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुकुन्दपुर में हाई स्कूल को उन्नत कर हायर सेकेण्डरी किये जाने और रीवा की हवाई पट्टी को हवाई अड्डे का रूप दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सतना हवाई पट्टी को और बेहतर बनाया जायेगा।
अध्यक्षीय उद्बोधन में केन्द्रीय वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि विश्व की कुल संख्या के 75 प्रतिशत बाघ हमारे देश में हैं। उन्होने कहा कि मुकुन्दपुर टाइगर सफारी निश्चित रूप से अद्भुत है। बाघों के लिये यह एक अनुकूल स्थल है। उन्होंने कहा कि मुकुन्दपुर टाइगर सफारी के विकास और उत्थान के लिये समुचित प्रयास किये जायेंगे। इस कार्य के लिये केन्द्र सरकार से पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जायेगी। हमारा प्रयास होगा कि इस सफारी को 7 स्टार का दर्जा मिलेगा।
केन्द्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुकुन्दपुर टाइगर सफारी विन्ध्य अंचल के लिये सौभाग्य और प्रसन्नता का विषय है। सफेद शेर वर्षो से रीवा की पहचान थे  जो कतिपय कारणों से ही गत कुछ वर्षो में अपने घर से विलुप्त हो गये थे। सफेद शेर के लौटने से रीवा का वैभव लौट आया है। उन्होंने मुकुन्दपुर टाइगर सफारी के निर्माण के लिये केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जन भावनाओं के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण बताया।
इस अवसर पर वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर सेजवार ने कहा कि विंन्ध्य क्षेत्र की जनता की मांग का इंतजार खत्म हुआ है। विन्ध्य की चाहत थी सफेद शेर का आना इसके लिए जनसंपर्क श्री राजेंद्र शुक्ला ने सफेद शेर के लिए मुकुन्दपुर का चयन किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सभी अडचनों को एक सिरे से दूर कर भरपूर सहयोग दिया है। इसी प्रकार सेन्ट्रल जू अथार्टी, केंद्रीय पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर तथा इस्पात मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भरपूर सहयोग दिया है।
जनसंपर्क मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि लंबे समय से विन्ध्य के लोगों के मन में पीडा एवं ललक थी कि सफेद शेर होना चाहिए। इसे दृष्टिगत रखते हुए पहल की गई और विन्ध्य का गौरव एवं पहचान वापस हुई है।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह ने समस्त अतिथियो का स्वागत कतरे हुए कहा कि 40 वर्ष के बाद पुन: सफेद शेर की दहाड मिली है। मोहन विश्व मे प्रसिद्ध था। जू इस अंचल के लिए गौरव की बात है। सरकार ने सफेद शेर को मुकुन्दपुर में लाया जाकर इस अंचल का सम्मान बढाया है।  श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि श्री राजेन्द्र शुक्ला के प्रयास से रीवा में 7500 मैगावाट का सौर उर्जा संयंत्र लाया गया है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह ने श्री राजेन्द्र शुक्ला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि व्हाईट टाईगर सफारी को स्थापित करने में अनुकरर्णीय योगदान दिया है। मुकुन्दपुर सफेद शेरो के लिए सबसे श्रेष्ठ जगह निरूपित किया। खजुराहों के बाद मुकुन्दपुर में देशी विदेशी पर्यटक आयेंगे, इससे इस अंचल की आय बढेगी और बेरोजगारी कम होगी।

श्री गणेश सिंह ने कहा कि जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने 2010 में व्हाईट टाईगर सफारी की जो शुरूआत की थी, जो आज विन्ध्य के साथ ही  पूरे प्रदेश को सौगात मिली है।
इस अवसर पर रीवा सांसद श्री जर्नादन मिश्रा ने कहा कि विगत दस वर्षो में प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है जिसका सीधा सीधा लाभ आम जनता को मिला है।    इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह, सांसद सीधी रीति पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा, सतना श्रीमती सुधा सिंह, विधायक गण नारायण प्रसाद त्रिपाठी, दिव्य राज सिंह, गीरिश गौतम, नीलम मिश्रा, रामलल्लू वैस, महापौर सतना ममता पाण्डेय, रीवा ममता गुप्ता , मप्र पिछडा एवं अल्प संख्य वित्त विकास के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, विवेक दुबे, राजेश पाण्डेय सहित बडी संख्या में संभाग के ग्रामीण व नगरीय निकायो के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक व आम जनता उपस्थित थी।

झलकियां
  •      मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही हटा लाल रंग का विशाल पर्दा और मुकुन्दपुर व्हाईटर टाईगर का हुआ लोकार्पण।
  •      लोकार्पण के  साथ ही आतिशबाजी से गुंजायमान हुआ आसमान।
  •      लोकार्पण के बाद मुख्यंमत्री श्री चौहान ने अतिथि मंत्री गणों के साथ में व्हाईट टाईगर
  •      उर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संभाली ड्रायविंग सीट।
  •      मध्यप्रदेश गान के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।
  •      दुनिया के नक्शें मे चमकेगी विन्ध्य की मुकुन्दपुर व्हाईट टाईगर सफारी।
  •      सभा स्थल पर प्रोजेक्टर की स्क्रीन पर दिखाया गया शुभारंभ कार्यक्रम।
  •      सभा स्थल पर उमडा जन सैलाब।
  •      उदघाटन समारोह में रहा उत्सवका माहौल
  •      मुख्यमंत्री ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का कराया संकल्प।
  •      भारत माता की जय का लगाया नारा।
  •      गजमाला से हुआ मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियो का स्वागत।
Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *