बलजिंदर सिंह की बांसुरी की धुन पर थिरका रानीतालाब

DSC_2389rewa2420161b.jpg rsji

विन्ध्य महोत्सव का दूसरा दिन आज प्रख्यात बांसुरी वादक बलजिंदर सिंह के नाम रहा। रानी तालाब के फ्लोटिंग स्टेज से छेड़ी गई उनकी बांसुरी की धुनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रसिक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बांसुरी वादन कार्यक्रम को अभिनव रूप देते हुए रानी तालाब के मध्य में फ्लोटिंग स्टेज बनाया गया था जहां से बलजिंदर सिंह और उनके साथियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। तालाब की चतुर्दिक मेड़ पर बैठक व्यवस्था की गई जहां से श्रोताओं ने बैठकर कार्यक्रम का आनंद लिया। बांसुरी वादक बलजिंदर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ भजन और गीतों से किया। तदुपरांत हनुमान चालीसा की बांसुरी पर प्रस्तुति दी। जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। बलजिंदर सिंह ने इसके पश्चात बांसुरी की धुनों पर पुरानी फिल्मों के गीतों की धुन छेड़ी। युवाओं की मांग पर उन्होंने नई फिल्मों की धुनें भी बांसुरी पर प्रस्तुत की। इसके साथ पॉप संगीत की धुनों का प्रस्तुतिकरण भी किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य संस्कृति को जीवंत बनाये रखने के लिये गत वर्षो से विन्ध्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रानी तालाब सहित सभी पुराने स्थल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जिनका हमें संरक्षण करना है। रीवा को पर्यटन मानचित्र पर एक पहचान मिले यही हमारा संकल्प है। उन्होंने विन्ध्य महोत्सव में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने के लिये रीवा नगर, जिले एवं संभाग की जनता की सराहना की।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *