गलवान घाटी में शहीद हुये दीपक सिंह को वीर चक्र से किया गया सम्मानित

रीवा 27 जनवरी 2021. पूर्वी लद्दाख के पास भारत चीन की सीमा पर गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुये शहीद हुये दीपक सिंह को भारत सरकार ने मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया है।
गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व घोषित किये गये वीर चक्र सम्मान के नामों में शहीद दीपक सिंह का भी नाम है। 15 जून 2020 को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से झाड़प के दौरान 20 जवान शहीद हुये थे। इन्ही सैनिकों में दीपक सिंह भी थे। इसमें शहीद कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र दिया गया है। वे भारत की सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे और देश की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे चीनी सैनिकों को रोकने के लिये मोर्चा संभाला था। युद्धकाल के तीसरे सर्वोच्च सम्मान वीर चक्र से पांच सैनिकों को सम्मानित किया गया है। इसमें नायक दीपक सिंह के साथ हवलदार तेजीन्दर सिंह, के पलानी गुरूतेज सिंह एवं नुदुरम सोरेन को भी वीर चक्र दिया गया है। दीपक की शहादत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुचे थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *