शिवराज सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का हो रहा कार्य

11 जुलाई 2020

आज रीवा विधानसभा के Bharatiya Janata Party (BJP) कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 38 में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश की शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी को कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच में  रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने साक्षा किया। पिछले कॉंग्रेस के कार्यकाल के दौरान पूर्व निर्धारित जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही थी ज्यादातर योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था अब उन सभी योजनाओं को पुनः चालू किया गया है यह सभी वर्गों का ध्यान रखने वाली सरकार है। इसमें संबल जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना भी शामिल है।

इस दौरान मंडल के अध्यक्ष  प्रकाश सोनी चिंटू , नगर पालिक निगम के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय  सतीश सोनी  दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष  शिवम द्विवेदी ,  विष्णु पंडित , साकेत बिहारी शर्मा  दिलीप चौधरी , श्रीमती मालती चौधरी , राज बहोर चौधरी ,  संतोष वर्मा ,  केदार कुशवाहा ,  दयालु ,  रवि सिन्हा , श्रीमती नीलम ,  सोमनाथ ,  रजिया ,  फूल चंद बंसल ,श्रीमती सरोज बंसल  एवं वार्ड क्र.-38 के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *