पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक

भोपाल : रविवार, नवम्बर 24, 2019

 

राज्य शासन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यह आदेश जारी किया गया।

राजकीय शोक के दौरान 26 नवम्बर तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि में कोई शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स को इस बारे में निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने स्वर्गीय श्री जोशी के निवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि

 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी के 74 बंगले स्थित निवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री जोशी का आज सुबह लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

श्री कमल नाथ ने स्वर्गीय श्री जोशी के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित किया। उन्होंने श्री जोशी के पुत्र श्री दीपक एवं अन्य परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में श्री कैलाश जोशी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *