भारत को विश्व गुरू बनाने में सभी वर्गो की भूमिका – राजेन्द्र शुक्ल

भारत को विश्व गुरू बनाने में सभी वर्गो की भूमिका, राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन।
बी.के. राजयोगी भारत भूषण डायरेक्टर पानीपत रिट्रीट सेन्टर पंजाब जोन ने जीवन महान बनाने के बहुत ही सुन्दर मंत्रणा दी।
सम्पूर्ण विन्ध्यक्षेत्र में 50 से अधिक संस्थानों में मेडीटेसन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रीवाः गत दिवस प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिधाम झिरिया रीवा में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था भारत को ‘‘विश्व गुरू बनाने में सभी वर्गो की भूमिका’’ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक भ्राता राजेन्द्र शुक्ल, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भ्राता जी.आर. गुजरे मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, स्वामी विजय शंकर ब्रह्मचारी महराज पंचमेठधाम। जबकि भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे विशिष्ट अतिथियों राजपोगिनी बी. के. शुक्ला दीदी, हरियाणा, राजयोगी बी.के. सतीष कुमार, राजपोगी ब्रह्माकुमार भारत भूषण पंजाब से सहभागी हुए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भ्राता राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में ब्रह्मकुमारी भाई-बहनों का जीवन आर्दश व श्रेष्ठ आचरण है तथा ब्रह्मकुमार भारतभूषण जी के विचार सुनकर मुझे बहुत ही प्रेरणा तथा खुशी हो रही है, मेरा भी यही मानना है कि अपने लिए तो सभी जीवन जीते है पर हम दूसरों के लिए जीवन जिए तो हमारा जीवन सफल हो और भारत पुनः महान बन जाए। बी.के भारत भूषण पंजाब ने कहा कि सभी यह प्रतिज्ञा करे कि हम आज से बेईमानी का पैसा स्वीकार नहीं करेगें और मन की शांति के लिए संकल्प कराया कि मैं महान आत्मा हूँ का संकल्प दोहराएँ। इस कार्यक्रम में मुख्य अभियंता जी.आर. गुजरे तथा स्वामी विजय शंकर ब्रह्मचारी ने सभी उपस्थिति अतिथियों ने सभी उपस्थिति नागरिको को एक-एक वृक्ष लगाने की प्रेरणाएॅ दी। इसके साथ ही भारत विभिन्न प्रान्तों से आए राजयोगी बहनों नें कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसके साथ ही कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आयोजित कार्यक्रमों में कलाकारों का योगदान पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रूप से जिला सेनानी होमगार्ड पुलिस डाॅ0 मधू राजेश तिवारी, संजय गांधी अस्पताल के पूर्व संचालक डाॅ0 सी.वी. शुक्ला, विन्ध्य विकास प्राधिकरण की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती विमलेश मिश्रा डाॅ. आरती तिवारी, राजयोगी सतीश कुमार माउन्ट आबू एवं वी.के. निर्मला बहनजी रीवा मुख्य रूप से रहे। इस अवसर विन्ध्य क्षेत्र की समस्त विधाओं के धनी विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमें अन्तराष्ट्रीय चैम्बियन कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता दर्शना वाकड़े, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा विन्ध्यक्षेत्र मे समाज सेवा, शिक्षा ,कला क्षेत्र तथा सभी विधा के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसमे भ्राता नीरज शुक्ला, डाॅ. महेश सिंह, राकेश वर्मा, राजीव वर्मा, राजमणि तिवारी भोला, श्रीमती विमलेश मिश्रा, डाॅ. रामसरोज द्विवेदी, सुषमा पाण्डेय, डाॅ0 प्रवीण दुबे, डाॅ0 एस.एम. कुर्मवंशी, सरगम रीति पाण्डेय, हुकुमराय होतवानी, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद भट्ट, रामसुमन पाण्डेय, अल्का तिवारी, श्रीमती सुषमा मिश्रा, मनन शर्मा, बी.के. अमृतलाल पटेल, श्री. एम.पी. शुक्ला, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनी, राजीव तिवारी, मुकुल सोनी, श्री ओमप्रकाश सोनी, संतोष कुमार तिवारी सहित कई अन्य विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विन्ध्यक्षेत्र का लोक प्रिय गीत संगीतकार भ्राता राजकुमार तिवारी ने विन्ध्य की महिमा बघेली भाषा में सुनाया। ब्रम्हाकुमारी विजय लक्ष्मी बहन जी ने मेडिटेसन कराया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *