राजेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन

9 मार्च 2019 रीवा. मध्यप्रदेश में आज भाजपा, कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश मे धरना प्रदर्शन तथा कलेक्ट्रेट का घेराव कर रही है।भाजपा ने यह प्रदर्शन यह कहते हुए किया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनविरोधी तथा किसान विरोधी सरकार है।रीवा मे इस प्रदर्शन का नेतृत्व रीवा विधायक तथा पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया।इस धरना प्रदर्शन मे क्षेत्र के अन्य विधायक तथा बड़ी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।कलेक्टर कार्यालय के पास हुए इस प्रदर्शन घेराव निम्न बिंदुओं को लेकर था..

१.प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी को अभी तक पूरा न करना!
२. प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्रद्धि योजना की सूची केंद्र सरकार को आज तक नही भेजी गई जिससे किसानों को 6000 रुपये की राशि किसानों के खाते में केंद्र की मोदी सरकार नही डाल पा रही है जबकि अन्य राज्यो की सरकारें सूची भेज दी है वहा पर केंद्र सरकार किसानों के खाते में उक्त राशि बैंक खाते में निरंतर डाली जा रही है।
३.प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओ को बेरोजगरी भत्ता 4000/- देने का जो वादा किया था वो अभी तक देना प्रारंभ नही किया है।
४.कमलनाथ सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में।

धरना प्रदर्शन घेराव के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी

 

 

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *