भाजपा ने दिया धरना ,राहुल गांधी राफेल मुद्दे पर देश से माफी मांगे

19दिसंबर  रीवा. कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने भाजपा रीवा ने एक दिवसीय धरना का आयोजन कर देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन रीवा जिला कलेक्टर को सौंपा और रॉफेल सौदे मामले पर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस रॉफेल सौदे मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाये गये आरोपो को खारिज कर दिया लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार विश्व पटल पर देश का मान सम्मान रखने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उनको बदनाम करने का जो अपराध किया है इसके लिये राहुल गाँधी देश से माफी मांगे।
आज के धरने का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने किया। धरने को प्रदेश महामंत्री बी डी शर्मा, रीवा संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लटोरिया,जिला अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव,विधायक गिरीश गौतम,दिव्यराज सिंह,के पी त्रिपाठी,श्यामलाल दुवेदी,रीवा मेयर ममता गुप्ता,केशव पांडेय,अर्जुन सिंह चौहान,राम सिंह ने संंबोधित किया। धरने के कार्यक्रम  का संचालन   भाजपा के जिला महामंत्री प्रबोध व्यास ने किया जबकि धरने के समापन पर आभार व्यक्त भाजपा नगर अध्यक्ष दीनानाथ वर्मा ने किया।
धरने पर मनीषाा पाठक,  प्रेेेम प्रकाश  पांंडे  भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह,रमेश गर्ग,राजगोपाल मिश्र चारी,राजेन्द्र त्रिपाठी,वासुदेव ठारवानी, कल्पना श्रीवास्तव,सतीश सोनी,अस्वनी शर्मा,सी एल रावत,योगेंद्र शुक्ल, प्रकाश श्रीवास्तव राजकुमार जायसवाल रितेश मिश्र,प्रकाश सोनी संजय खान,वीरेश पांडेय,दिव्यांसु मिश्र,मनीष श्रीवास्तव,नीरज पटेल,बाला दुवेदी,रामराज पटेल,राजेन्द्र शुक्ल,हेमलता सिंह,सुनीता बादल, सविता दुवेदी सहित सभी मंडलो के अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,पालक,संयोजक सहित सक्रिय कार्यकर्त्ता शामिल हुये।

 

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *