विंध्य रीवा पर्यटन उदगम का विकास स्थल है : दिव्यराज

नेहरू युवा केंद्र रीवा (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा लेखपाल जे आर पांडेय जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक सिरमौर के पर्यटन स्थल पर पर्यटन पर्व का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि मा. युवराज श्री दिव्यराज सिंह जी  विधायक जी रहे  जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक रवी सिंह आकाश शुक्ला के प्रतिनिधित्व में पर्यटन पर्व कार्यक्रम का आयोजन कर शुभारंभ किया गया जे आर पांडेय जी ने बताया कि पर्यटन को अपने आप में ही एक उत्सव है। पर्यटन पर्व, त्यौहारी सीजन में पूरे देश में पर्यटन का आयोजन करता है। पर्वों का पर्व, पर्यटन पर्व, दिवाली सप्‍ताह में प्रवेश कर रहा  है। पूरे देश में त्यौहारी माहौल, पर्यटन पर्व के पहले से मौजूद रंगों में प्रकाश और रंगों की चमक का समावेश करता है।
भारत में, उत्सव बहुरंगी चित्रकार की पटिया है, जिसकी दुनिया में कहीं कोई तुलना नहीं है।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक रवी सिंह ने बताया कि पर्यटन एक राष्‍ट्र के रूप हम मात्र तारीख नहीं, बल्कि आनन्ददायक रंगों का कैलेंडर हैं। देश में जीवन त्यौहारों के ऊंचे झूले की तरह है। प्रत्‍येक पखवाड़े या प्रत्‍येक माह में एक नया त्यौहार मनाया जाता है। हर राज्य के अपने उत्सव हैं और हर मौसम नये उत्‍सवों के लिए स‍मर्पित रहता है। ऐसा लगता है मानो पूरा देश पूरे साल त्‍यौहार की उम्‍मीद और तैयारी में जीता है।
मा. विधायक महोदय ने अपने वक्तव्य में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यटन त्यौहार समृद्ध भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग है। कुछ लोग नई फसल का आनन्द मनाते हैं, तो कुछ धार्मिक आस्‍था और विश्वास का आनंद मनाते है, तो कुछ केवल खुशी का जश्न मनाते है। पर्यटन और त्यौहार हाथ मिलाकर साथ-साथ चलते है। त्‍यौहार प्रमुख पर्यटन उत्पाद जैसे है, जो पर्यटकों को देश की यात्रा करने के लिए लुभाते हैं। दीवाली का त्‍यौहार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसी प्रकार रंगों का त्‍यौहार होली और रीवा में विंध्य महोत्‍सव मध्यप्रदेश के अन्‍य प्रमुख उत्‍सवों में शामिल हैं। इन उत्‍सवों ने पूरी दुनिया के यात्रा संबंधी कार्यक्रमों में अपना स्‍थान बना रखा है। पर्यटन महोत्‍सव ने पूरे देश में त्‍यौहारी माहौल बना रखा है। विंध्य प्रदेश रीवा में विभिन्न पर्यटन स्थल पूर्वा फाल चचाई कुंड एवं क्योटी किला जैसे सिरमौर में पर्यटन स्थल है जो विंध्य भूमि के विकास का स्थल है । जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक धर्मपाल  अनामिका सोनल शिवेंद्र दिनेश पुष्पराज धीरज सुशान्त भी का योगदान रहा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक दीपेंद्र साकेत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक महोदय के अथक प्रयास से विंध्य भूमि के सिरमौर छेत्र में पर्यटन स्थल का विकास होता रहेगा एवं हमे आपका सहयोग मिलता रहेगा नेहरू युवा केन्द्र परिवार आपका हमेशा आभारी रहेगा। रवी युवा शक्ति युवा मंडल सदस्यो का भी सहयोग रहा।
Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *