ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल ने तीन रेल परियोजना की मंजूरी पर केन्द्र का जताया आभार

 

rajendra shukla

rsji sherpur 2

जनसंपर्क, ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने करीब 6356 करोड़ लागत की प्रदेश की तीन रेल परियोजना की मंजूरी पर केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने रमना-सिंगरौली तथा कटनी-सिंगरौली रेलवे लाइन के दोहरीकरण तथा कटनी-अनूपपुर के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण की मंजूरी पर कहा कि इसकी जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने केन्द्र सरकार के फैसले को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इससे विंध्य तथा महाकौशल के लोगों को सुविधा मिलने के साथ ही वहाँ के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

श्री शुक्ल ने कहा है कि 160 किलोमीटर लम्बी रमना-सिंगरौली रेल लाइन के दोहरीकरण के लिये लगभग 2675.64 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से प्रदेश के सिंगरौली सुपर थर्मल पॉवर प्लांट और विध्यांचल सुपर थर्मल पॉवर प्लांट की जरूरतें भी पूरी होगी। यह परियोजना झारखण्ड की गढ़वा, प्रदेश के सिंगरौली और उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिलों को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनूपपूर और कटनी के बीच 165 किलोमीटर तीसरी लाइन के निर्माण के लिये करीब रुपये 1595.76 करोड़ लागत की स्वीकृति तथा 261 किलोमीटर लम्बी कटनी-सिंगरौली लाइन के दोहरीकरण के लिये लगभग रुपये 2084.90 करोड़ की मंजूरी दी जाना शामिल है। यह परियोजना प्रदेश के कटनी-शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिले को कवर करेगी।

Facebook Comments Box