प्रभारी मंत्री ने कृषि उपज मंडी करहिया का किया औचक निरीक्षण

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रीवा जिले में एक दिवसीय प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी करहिया का औचक निरीक्षण किया। डॉ. मिश्र ने किसानों से उपार्जन व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मण्डी में उपज बेंचने आये कृषकों बालेन्द्र सिंह, जीवेन्द्र सिंह, रमाशंकर शुक्ला एवं रामरूचि शुक्ला से फसल खरीदी के लिये मण्डी में किये गये इंतजाम के बारे में पूंछा। किसानों द्वारा बताया गया कि मण्डी तथा प्रशासन द्वारा सभी समुचित प्रबंध किये गये हैं। उपज को तौलकर क्रय किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने तमरा, खैरा, पहड़िया, बांसी आदि गांव के किसानों से भी फसल उपार्जन के विषय में बातचीत की और भुगतान के संबंध में जानकारी ली।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *