कमिश्नर ने दिया दो वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस

रीवा संभाग के कमिश्नर श्री महेशचन्द्र चौधरी ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रीवा संजीव मेहरा को दो वार्षिक वेतन वृद्धियां अवरूद्ध करने का नोटिस दिया है। नोटिस का दस दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी। यह नोटिस मप्र सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दिया गया है। क्षेत्रीय अधिकारी श्री मेहरा द्वारा जिला पंचायत रीवा की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में अवैध उत्खनन के संबंध में भ्रामक तथा मनगढ़ंत जानकारी देने तथा अनुशासनहीनता बरतने पर नोटिस दिया गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *