नदी के विभिन्न घाटों में दुर्घटना से बचाव हेतु लगाये गये संकेतक

नदी के विभिन्न घाटों में दुर्घटना से बचाव हेतु लगाये गये संकेतक
रीवा 30 अप्रैल 2024. बीहर नदी के विभिन्न घाटों में दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से तथा लोगों को सावधान रहने के लिये संकेतक लगाये गये हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर में बहने वाली बीहर नदीं के घाटों में यह संकेतक लगाये गये है।
उल्लेखनीय है कि गर्मी के दिनों में लोगों की असावधानी से नदी में दुर्घटनाएँ हो रही हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गत दिवस भ्रमण कर नदी के घाटों में संकेतक लगाने के निर्देश दिये था ताकि लोग सचेत हों और दुर्घटना से बचें। कलेक्टर के निर्देश पर उपरहटी, तरहटी, उन्नत पुल सहित अन्य घाटों में नदी के तेज बहाव व गहराई के संकेतक लगाकर सावधान रहने के लिये लोगों को सचेत किया गया है।
Facebook Comments Box