छात्रों ने व्हाइट टाइगर सफारी का किया भ्रमण

विन्ध्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना की गई है। उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में मंत्री श्री शुक्ल की पहल पर शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के जीव विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने गत दिवस महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण किया। संकाय के लगभग 60 छात्र-छात्राओं के दलों ने टाइगर सफारी में वन्य प्राणियों की गतिविधियों को देखा और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। भ्रमण में डॉ संजीव दुबे प्रभारी प्राचार्य, प्राणिशास्त्र विभाग के प्राध्यापक, डॉ. एस.एन. शुक्ला, डॉ. उमेश पाण्डेय, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. आरती सक्सेना, डॉ. विनीता कश्यप भी मौजूद रहे। प्राध्यापकों द्वारा छात्रों को वन्य प्राणियों के संबंध में ज्ञानवर्द्धक जानकारियां भी दी गर्इं।

Facebook Comments Box