उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया ओपेन जिम का लोकार्पण

विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा में नगर निगम द्वारा ओपेन जिम स्थापित किया गया है। उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिम का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीवा शहर के लोगों को खुली हवा में नि:शुल्क व्यायाम की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हर नागरिक ओपेन जिम के माध्यम से अपने अनुकूल व्यायाम कर सकेंगे। नगर निगम ने रीवा वासियों को यह सराहनीय सौगात दी है। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, नगर निगम के अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *