पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने दो आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

रीवा 17 जून 2021. पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल ने नगर पालिक निगम रीवा के जोन क्रमांक-4 अंतर्गत वार्ड क्रमांक-15 में तिवारी होटल के पास प्राची किराना स्टोर से सरस्वती द्विवेदी के घर तक 7.22 लाख रूपये की लागत से बनने वाली डब्ल्यूबीएम व आरसीसी सड़क तथा संतोष तिवारी के घर से रामदरबार मंदिर रोड तक बनने वाली आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि पक्की सड़क न होने से यहां के रहवासी आये दिन कीचड़ तथा गड्ढों से परेशान होते थे, अब पक्की सड़क निर्मित होने से यहां के लोगों को आवागमन की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि रीवा को सर्वसुविधा युक्त जिला बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा, इस मोहल्ले में कराया जा रहा सड़क निर्माण इसी की एक कड़ी है। उन्होंने निर्माण एजेंसियां को निर्देश देते हुए कहा कि इन सड़कों का निर्माण समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कराया जाय तथा नाली निकासी का विशेष ध्यान रखा जाय, जिससे यहां पानी जमा होने की समस्या न हो।
भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद श्री शुक्ल ने मोहल्ले में भ्रमण कर लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण कराये जाने की बात कही। इस दौरान अधीक्षण यंत्री नगर निगम शैलेंद्र शुक्ल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *