रूस में चौथी बार व्लादिमीर पुतिन बनेंगे राष्ट्रपति

रूस में चौथी बार व्लादिमीर पुतिन बनेंगे राष्ट्रपति। चुनावों में पुतिन को 76 फीसदी से अधिक वोट मिले। वह अब और 6 साल तक रूस के राष्‍ट्रपति बने रहेंगे। वहीं पुतिन ने मतदाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि, लोगों ने उन्हें वोट देकर उनके प्रति विश्वास और उम्मीद जताई।

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में व्लादीमीर पुतिन ने जबरदस्त जीत हासिल की है। मतदाताओं ने उन्हें भारी मतों से जिताकर अगले 6 सालों के लिए एक बार फिर से देश का राष्ट्रपति चुन लिया है। पुतिन चौथी बार देश की कमान संभालेंगे। प्रारंभिक नतीजों के मुताबिक पुतिन ने 75 फीसदी वोट हासिल किए हैं, लेकिन विपक्ष ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

पुतिन का मुकाबला सात अन्य उम्मीदवारों के साथ था, लेकिन उनके सबसे कड़े प्रदिद्वंदी एलेक्सी नेवल्नी को कानूनी वजहों से रोक दिया गया जिससे पुतिन की जीत का रास्ता साफ हो गया। नतीजों के बाद पुतिन ने क्रेमलिन में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इन नतीजों में लोगों की उम्मीदें और भरोसा साफ देखा जा सकता है। पुतिन का नया कार्यकाल 2024 तक रहेगा।

Facebook Comments Box