आज है अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1992 के बाद 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने का निर्णय लिया था तब से हर साल 3 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र दिव्यांग व्यक्ति को सशक्त बनाने और उन में विश्वास जगाने के लिए कई कदम उठा रहा है। इस अवसर पर दुनियाभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद आज अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण पुरस्कार प्रदान करेंगे। दिव्यांगजनों के सश्क्तीकरण के लिए काम करने और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण पुरस्कार -2017 प्रदान किया जाएगा। ये पुरस्कार कुल 14 श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *